रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची ने रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची जिले के बड़गाई अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 18 नवंबर, 2026 को गिरफ्तार किया गया।
यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना कांड (संख्या- 01/2026, दिनांक 05.01.2026) के तहत दर्ज मामले में की गई है। आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने, निजी आर्थिक लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्ट लोक सेवक के रूप में कार्य करने से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
इस मामले में भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) व 109 तथा संशोधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 336, 338, 340, 61 व 49 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(d) एवं 12 तथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-2018 की धारा 13(2) R/W 13(1)(a) एवं 12 के अंतर्गत भी आरोप शामिल हैं। एसीबी द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

