रांची। सीएमपीडीआई के खेल मैदान में 18 से 20 नवंबर, 2026 तक अंतर-क्षेत्रीय संस्थान टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक (तकनीकी/प्लानिंग एंड डिजाइन) अजय कुमार ने ‘खेल ध्वज’ फहराकर किया। इसके बाद, अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/इंजीनियरिंग सेवाएं) राजीव कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची बनाम क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के बीच मुकाबला हुआ। क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर को सीधे सेटों में 25-13, 25-11 से पराजित किया।
दूसरे मुकाबले में मुख्यालय-रांची बनाम क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के बीच हुआ जिसमें मुख्यालय-रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर को 25-19, 25-16 से हराया। तीसरे मुकाबले में क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली बनाम क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर हुआ। इसमें क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली ने क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर को 25-22, 25-20 से पराजित किया।
इस तीन-दिवसीय टूर्नामेंट में सीएमपीडीआई के विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो अपना खेल कौशल, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्साह प्रदर्शित कर रही हैं।
इस मौके पर श्री कुमार ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक तंदुरूस्ती, टीम वर्क, अनुशासन और परस्पर सम्मान को बढ़ावा देने में खेलों, विशेषकर टीम स्पर्धाओं का बहुत महत्व है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

