मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के बाद लाभार्थियों को बांटे गए चश्मे

झारखंड
Spread the love

रांची। रुक्का स्थित शालिनी अस्पताल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन जरूरतमंद मरीजों को सम्मानित किया गया, जिनकी अस्पताल द्वारा निःशुल्क और रियायती दरों पर मोतियाबिंद की सफल सर्जरी की गई है। कार्यक्रम के दौरान मरीजों के बीच चश्मों का वितरण भी किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना सराहनीय और पुण्य का कार्य है। उन्होंने लोगों से अपनी आंखों की उचित देखभाल करने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मयंक मुरारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर उपचार प्रदान करने की पहल बेहद लाभकारी और प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनका हालचाल जाना।

ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी वापस पाने वाले मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उषा मार्टिन के पर्यावरण विभाग प्रमुख अरूप दत्ता, शालिनी अस्पताल से शिशिर कुमार भगत, बिजेन्द्र दास, मुकेश कुमार, दिलीप मुंडा, आफताब आलम समेत अस्पताल के कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *