पलामू। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें यह बात उभरकर सामने आई कि जनवरी से अक्टूबर तक 294 सड़क दुर्घटनाओं में 207 लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर डीसी ने सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच जिले में 294 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 207 लोगों की जान चली गई, जबकि 185 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अकेले अक्टूबर माह में 39 दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मौत हुई।
अक्टूबर माह में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 459 चालान काटकर 8.30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, जनवरी से अक्टूबर 2026 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,991 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
डीसी ने दुबियाखाड़, कांडा घाटी, लोहारा, पोखराहा और सतबरवा बाजार जैसे प्रमुख ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक संकेतक, रंबल स्ट्रिप और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। पोखराहा फोरलेन पर 15 दिनों में ट्रैफिक सिग्नल लगाने को भी कहा गया।
सड़क हादसे में घायल विक्रम कुमार की समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले सतीश कुमार शर्मा को डीसी ने 2 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त और एसपी कपिल चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, नशे में ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

