बेंगलुरु। बेंगलुरु के दक्षिण क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुरा इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने 43 वर्षीय पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्राइवेट बैंक लोन एजेंट राजशेखर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम मलाश्री है।
यह घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है। शुरुआती जांच के अनुसार, दंपती के बीच बच्चे न होने और राजशेखर की शराब पीने की आदत को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
बुधवार रात राजशेखर कथित तौर पर नशे की हालत में घर लौटे और अपनी पत्नी मलाश्री को संतानहीनता के लिए ताने देने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर मलाश्री ने कथित तौर पर रसोई के चाकू से राजशेखर के सीने और पेट के हिस्से में वार कर दिया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पड़ोसियों की सूझबूझ
झगड़े के बाद अचानक घर में शांति छा जाने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब वे अंदर गए तो राजशेखर को खून से लथपथ पाया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्हें विक्टोरिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पांच साल से शादीशुदा
यह दंपती पिछले पांच साल से शादीशुदा था। राजशेखर के परिवार के स्वामित्व वाले एक आवासीय भवन की पहली मंजिल पर रहता था, जबकि उनके माता-पिता भूतल पर रहते थे। राजशेखर लोन एजेंट के रूप में काम करते थे। ग्राहकों को लोन के कागजात तैयार करने में मदद करते थे।
हत्या की बात कबूली
पूछताछ के दौरान मलाश्री ने आपा खोकर पति की हत्या करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि राजशेखर दिन में जब नशे में नहीं होते थे, तब उनके साथ अच्छा बर्ताव करते थे। हालांकि, शराब पीने के बाद लगभग हर रात उन्हें प्रताड़ित करते और उनके साथ हिंसा करते थे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

