JVM एलुमनाई एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

  • 27 दिसंबर को मचेगी ‘उमंग 2026‘ की धूम

रांची। रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली परिसर में JVM एलुमनाई एसोसिएशन के नए कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा, प्रबंधन समिति के सदस्य, वरिष्ठ शिक्षक और विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर की गई। यह कार्यालय विद्यालय और पूर्व विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने तथा एसोसिएशन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस उद्घाटन समारोह में चंद्रकांत रायपत, सुश्री मणि मेखला, सुश्री सत्या और डॉ. मोती प्रसाद सहित कई विशिष्ट पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए JVM एलुमनाई एसोसिएशन ने विद्यालय के सहयोग से जरूरतमंद संस्थाओं और विद्यार्थियों के बीच 101 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।

नया कार्यालय एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों का केंद्र होगा। इसके जरिए वर्तमान छात्रों के लिए मेंटरिंग प्रोग्राम, गेस्ट लेक्चर, सामुदायिक सेवा और नियमित बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

एसोसिएशन अपने वार्षिक एलुमनाई रीयूनियन एवं कार्निवल ‘UMANG 2026’ की तैयारियों में जुट गया है। यह आयोजन 27 दिसंबर, 2026 को JVM श्यामली परिसर में प्रस्तावित है। एसोसिएशन ने सभी बैचों के पूर्व विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे यादगार बनाने की अपील की है।

JVM एलुमनाई एसोसिएशन एक पंजीकृत पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट है। इससे पहले एसोसिएशन ने परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया था।

पूर्व विद्यार्थियों को आपस में जोड़ने के लिए एसोसिएशन जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jvmalumni.org लॉन्च करने जा रहा है। इससे नेटवर्किंग और सदस्यता पंजीकरण आसान हो जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *