रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन “NARCOS” चला रहा है। इसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹7.50 लाख बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7/8 नवंबर 2026 की रात में RPF फ्लाइंग टीम रांची एवं RPF पोस्ट रांची की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उसके पिछले जनरल कोच में जांच के दौरान चार व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान तीन व्यक्तियों के पास मौजूद तीन बैगों से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में DD किट के माध्यम से गांजे की पुष्टि हुई। इसके अतिरिक्त उनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जितेंद्र, सनी एवं वर्मा (सभी निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश) और विशाल यादव (निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से विशाल यादव द्वारा मंगवाया गया था। तीन अन्य व्यक्तियों जितेंद्र, सनी एवं वर्मा के माध्यम से पटना के रास्ते बिहार के चंपारण क्षेत्र में पहुंचाया जाना था। इस कार्य के लिए उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाना था।
यह पूरी कार्रवाई सहायक सुरक्षा आयुक्त/RPF/रांची प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में की गई। बरामद गांजे को मौके पर ही विधिवत वजन कर जब्त किया गया। गवाहों की उपस्थिति में पैकिंग एवं सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। यह कार्रवाई RPF फ्लाइंग टीम के उपनिरीक्षक रवि शेखर द्वारा संपन्न की गई।
बाद में चारों गिरफ्तार व्यक्तियों को बरामद 15 किलोग्राम गांजा, तीन बैग, चार मोबाइल फोन तथा जब्ती से संबंधित दस्तावेजों के साथ राजकीय रेल पुलिस, रांची को लिखित शिकायत सहित सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

