शादी में नए जोड़े को दोस्‍तों ने दिया ऐसा उपहार कि हो गया वायरल

अन्य राज्य देश वायरल
Spread the love

मैसूरु। कर्नाटक में शादियों के दौरान नवविवाहित जोड़ों को सोना-चांदी, नकद राशि और घरेलू सामान उपहार में देने की परंपरा पुरानी है। लेकिन मैसूरु में हुई एक शादी में मेहमानों और दूल्हा-दुल्हन को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दोस्तों के एक समूह ने नए जोड़े को ऐसा उपहार दिया कि यह वारयल हो गया।

यह मामला मैसूरु शहर के बाहरी इलाके कड़ाकोला गांव का है। सोमवार, 2 नवंबर को श्री कलाभैरवेश्वर कल्याण मंटप में मंजू और अनन्या का विवाह संपन्न हुआ। इस समारोह में पहुंचे दोस्तों ने शादी के मंच पर जाकर दूल्हा-दुल्हन को बधाई के साथ नंदिनी दूध और दही के पैकेट सौंपे।

दोस्तों का कहना था कि दूध और दही जैसी बुनियादी चीजें, जो हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के दैनिक भोजन का हिस्सा हैं, अब महंगी होती जा रही हैं। शादी जैसे व्यक्तिगत और खुशी के मौके को उन्होंने एक जन-जागरुकता अभियान के रूप में इस्तेमाल किया ताकि राज्य सरकार का ध्यान आम जनता की परेशानियों की ओर आकर्षित किया जा सके।

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ‘प्रज्ञावंत नागरिक वेदिके’ (सचेत नागरिक मंच) के अध्यक्ष कड़ाकोला जगदीश ने किया। मंच पर नए जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “दूध और दही की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के बजट पर गहरा असर पड़ा है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। हमने इस शादी के मंच का चयन इसलिए किया ताकि सरकार को यह याद दिलाया जा सके कि बुनियादी चीजों की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर कितना भारी पड़ रही हैं।”

शादी में मिला यह ‘अनूठा तोहफा’ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। समारोह से सामने आए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। जहां लोग इस रचनात्मक विरोध की तारीफ कर रहे हैं। लोग इसे महंगाई के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन मान रहे हैं। वहीं कर्नाटक में रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *