संजय यादव
देवघर। जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की जमीनी हकीकत परखने के लिए बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने देवघर और मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की संयुक्त बैठकों के साथ-साथ ‘चुनाव पाठशाला’ की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण अभियान के तहत डीसी ने देवघर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 246, 247 और 248 का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मोहनपुर प्रखंड के बूथ संख्या 450, 408, 409, 382 और 384 पर पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
आमगाछी स्थित मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर के अनुपस्थित मिलने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निर्वाचन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की कोताही को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करने और उनका वेतन रोकने का कड़ा निर्देश दिया।
इस औचक निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (देवघर) रवि कुमार, देवघर अंचलाधिकारी अनिल कुमार, मोहनपुर अंचलाधिकारी अमृता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी और बीएलओ-सुपरवाइजर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

