बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक, डीसी ने दिए ये भी निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • सड़क हादसों में 50% से अधिक की वृद्धि

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंकड़े सामने आए कि वर्ष 2026 (जनवरी से सितंबर) के दौरान सड़क हादसों में पिछले साल की तुलना में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

सड़क हादसों के आंकड़े (जनवरी से सितंबर) के अनुसार वर्ष 2025 में 132 दुर्घटनाओं में 89 लोगों की मौत और 90 घायल हुए। वर्ष 2026 में 188 दुर्घटनाओं में 133 लोगों की जान गई और 150 लोग घायल हुए।

डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश देने को कहा है कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही वाहन जांच अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, रेडियम संकेतक, मिरर और लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा गया।

स्कूलों, कॉलेजों व आईटीआई में जागरूकता अभियान चलाने तथा स्कूली बसों और ऑटो में ओवरलोडिंग रोकने के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

गढ़वा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण, जाम, नालियों के अधूरे निर्माण और जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद को सख्त कदम उठाने और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया।

स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस और थानों में फर्स्ट एड किट व जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, डीटीओ गोपी उरांव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे। प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1033 और 112 का उपयोग करने को कहा गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *