- देश का 184वां और झारखंड का नौवां स्टोर खुला
रांची। राजधानी रांची के मेन रोड स्थित कैपिटल हिल के बगल में मंगलवार को Kisna Diamond & Gold Jewellery के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने इसका उद्घाटन किया। यह देश में किसना का 184वां और झारखंड का नौवां एवं रांची का दूसरा शोरूम है।
ग्राहकों की बढ़ती पसंद
इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि झारखंड में हीरे और सोने के आभूषणों के प्रति ग्राहकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए हमने यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और भरोसे के साथ आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाए। किसना का उद्देश्य हर घर तक हीरे के आभूषणों की पहुंच बनाना है।
‘हर घर किसना’ का हमारा संकल्प इसी सोच को आगे बढ़ाता है। हरि कृष्णा ग्रुप की ओर से संचालित किसना ब्रांड देशभर में अपने शोरूम नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। मौके पर शोरूम के संचालक मनोज नरेडी, करुण नरेडी, सौरव नरेडी एवं पलक नरेडी ने कहा कि नए शोरूम में ग्राहकों को हीरे और सोने के आभूषणों की विभिन्न डिजाइन और कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
ग्राहकों के लिए ऑफर
शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए सोने और हीरे के आभूषणों की खरीदारी पर कई आकर्षक ऑफर भी पेश किए गए हैं। पहले 100 ग्राहकों को पांच ग्राम का चांदी का सिक्का उपहार में दिया जाएगा। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी के लिए 105 प्रतिशत वैल्यू देने का ऑफर है। इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा भी मिलेगी। ग्राहकों के लिए डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन की सुविधा रखी गई है, जिसके तहत 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
वहीं, ‘शॉप, स्पार्कल एंड विन’ अभियान के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ग्रैंड लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें एक कार और एक स्कूटी सहित आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर दिया जाएगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन
शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम से पहले स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्टोर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, 100 जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
हरि कृष्णा ग्रुप की ओर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उद्घाटन समारोह में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, नवजोत अलंग, पुनीत पोद्दार, चंद्रकांत रायपत, अंचल किंगर, काशी प्रसाद कनोई, पवन बजाज, कमल सिंघानिया समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

