एकदिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित, सीसीएल पैंथर्स बनी विजेता

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सीसीएल ने रांची के गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी क्रीड़ांगन में एकदिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को किया गया। इसका उद्देश्य महिला अधिकारियों और कर्मचारियों में खेलकूद को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।

प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान अतिथियों ने खुद पिच पर हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस प्रतियोगिता में ‘सीसीएल पैंथर्स’, ‘सीसीएल टाइटन्स’ और ‘सीसीएल वॉरियर्स’ की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। सीसीएल पैंथर्स और सीसीएल वॉरियर्स के बीच 10-10 ओवरों का खिताबी मुकाबला खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीएल पैंथर्स ने 137/1 रन बनाए। जवाब में सीसीएल वॉरियर्स की टीम 111/6 रन ही बना सकी। इस तरह सीसीएल पैंथर्स ने 26 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया, जबकि सीसीएल वॉरियर्स उपविजेता रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल को मजबूत करते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *