रांची। रांची गौशाला न्यास परिसर में 20 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायो-सीएनजी संयंत्र की स्थापना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत गौशाला के गोबर और जैविक कचरे से स्वच्छ ईंधन और उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा। यह झारखंड राज्य में इस अपनी तरह की पहली परियोजना होगी।
सीएसआईआर (भारत सरकार) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पी. शन्मुगम और बीआईटी मेसरा के प्रो. राजीव ने रांची गौशाला का दौरा कर परियोजना के प्रस्ताव पर विमर्श किया। इस परियोजना पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिससे प्रतिदिन लगभग 2 लाख रुपये की आय होगी।
डॉ. शन्मुगम ने बताया कि स्वच्छ एवं सतत वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देश भर में बायोगैस संयंत्रों के वास्ते लगभग 23,000 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सबसे पहले सीएसआईआर द्वारा इस परियोजना का ‘कॉन्सेप्ट नोट’ तैयार किया जाएगा। इसके बाद रांची गौशाला न्यास द्वारा ‘विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन’ तैयार कर इस पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, सह सचिव सुरेश जैन, मनीष लोधा, अमित चौधरी समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

