करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी की हत्या की, थाने पहुंचकर किया जुर्म कबूल

मध्य प्रदेश अपराध देश
Spread the love

ग्वालियर। एक तरफ जहां देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करवाचौथ का कठिन निर्जला व्रत रख रही थीं, वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के त्यागी नगर इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

उतारा मौत के घाट

मृतका की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम आनंद श्रीवास्तव है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे अत्यधिक चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी आनंद थाने पहुंचा। सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

किया था प्रेम विवाह

पुलिस पूछताछ और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कि आनंद और मधु ने साल 2010 में लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी हैं। दंपति के बच्चे ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर अपने-अपने परिजनों का पक्ष लेने को लेकर झगड़े होते रहते थे। हत्या से एक दिन पहले भी दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर काफी विवाद हुआ था।

पुलिस कर रही जांच

हालांकि, हत्या की मुख्य और सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। सीएसपी (ग्वालियर) संदीप सांगरे के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के क्रम का पता लगाया जा रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामले में विस्तृत विवरण सामने आने की उम्मीद है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *