RKMU के महामंत्री ने आम्रपाली और चंद्रगुप्त परियोजनाओं का किया दौरा

झारखंड
Spread the love

  • मजदूरों की समस्याओं पर प्रबंधन को दी चेतावनी

चतरा। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (RKMU) के महामंत्री, जेबीसीसीआई और सीसीएल हाई पावर कमेटी के सदस्य राजेश कुमार सिंह ने 28 अक्टूबर 2026 को आम्रपाली परियोजना की एनसीसी कंपनी और चंद्रगुप्त परियोजना की सुशी इंफ्रा माइनिंग कंपनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कामगारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की।

निरीक्षण के बाद उन्होंने एनसीसी और सुशी इंफ्रा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मजदूरों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जाए, नियुक्ति पत्र और वेतन पर्ची दी जाए। हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन भुगतान किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि बीमार होने पर कामगारों का इलाज आउटडोर और इंडोर में कराया जाए, रहने-खाने की व्यवस्था हो, सुरक्षा के लिए हेलमेट व टोपी दी जाए, खदान में कैंटीन और शुद्ध पेयजल मिले, सप्ताह में एक दिन का अवकाश तथा आकस्मिक, अर्जित और चिकित्सा अवकाश (सीएल, ईएल और एसएल) का लाभ दिया जाए। उन्होंने सभी कर्मियों को वीटीसी प्रशिक्षण और 8.33 प्रतिशत बोनस देने की भी पुरजोर मांग की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू, आम्रपाली परियोजना सचिव योगेंद्र कुमार, परियोजना अध्यक्ष मोहसिन कमाल, चंद्रगुप्त परियोजना सचिव अब्दुल सत्तार, परियोजना अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, केरेडारी परियोजना सचिव मोहम्मद हफीज अटारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

वहीं, कंपनियों और प्रबंधन की ओर से एनसीसी के महाप्रबंधक सुरेश कुमार, मानव संसाधन अधिकारी पात्री जी, सुशी इंफ्रा के मानव संसाधन अधिकारी शैलेश कुमार व अजय कुमार, सीसीएल के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनूप कुमार भगत, आम्रपाली-चंद्रगुप्त के महाप्रबंधक संजीव कुमार, परियोजना कार्मिक प्रबंधक आलोक कुमार सहित आम्रपाली और चंद्रगुप्त के प्रबंधक उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *