आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। बेटी घर में किसी को बिना बताए चली गई। इस मामले को लेकर महिला सह बेटी की मां अपने पति के साथ लोहरदगा सदर थाना पहुंची। आरोप है कि थाना परिसर में आवेदन देने के बाद उसकी प्राप्ति रसीद मांगने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।
पीड़िता पक्ष के अनुसार, बेटी के घर से बिना बताए चले जाने के मामले में शिकायत दर्ज कराने के उद्देश्य से वे थाना पहुंचे थे। इस दौरान माता-पिता ने रोते-बिलखते हुए अपनी परेशानी बताई। आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्राप्ति रसीद मांगी। आरोप है कि रसीद मांगने पर उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की गई।
इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक उनकी आवाज पहुंचाने एवं बेटी को बचा लाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी को दिल्ली की एक महिला द्वारा बेच देने दिए जाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

