पिठोरिया में हथियार के बल पर घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट का आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत

झारखंड अपराध
Spread the love

  • नाबालिग बच्चियों के साथ हिंसक व्यवहार और छेड़छाड़ का भी आरोप, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के चौली गांव में हथियार के बल पर एक घर में जबरन घुसकर मारपीट, लूटपाट, जान से मारने की धमकी देने और नाबालिग बच्चियों के साथ हिंसक व्यवहार एवं छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी गुड़िया देवी (32 वर्ष, पति संजय केशरी) ने पिठोरिया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

जबरन घर में प्रवेश कर गए

शिकायतकर्ता के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12 बजे बबन खां, खुर्शीद राय और तीन अन्य सहयोगी अचानक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उनके पास लोहे की रॉड और बंदूक जैसी दिखने वाली वस्तु थी। घर पहुंचते ही आरोपियों ने मुख्य दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ दिया। जबरन घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

लोहे की रॉड से हमला किया

गुड़िया देवी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और चेहरे पर सूजन हो गई। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनकी पांच वर्षीय बेटी सोनल कुमारी को गला दबाकर डराया-धमकाया गया, जबकि एक वर्षीय दूधमुंही बच्ची को गोद से छीनकर जमीन पर पटकने का आरोप लगाया गया है। इससे परिवार के सभी सदस्य भयभीत हो गए।

नकदी-जेवरात ले जाने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए। घर में रखी गोदरेज की चाबी मांगने लगे। भय के कारण चाबी देने के बाद आरोपियों ने गोदरेज खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन ले लिया। आवेदन में नकदी करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। चोरी गए सामान और आभूषणों का कुल अनुमानित मूल्य आठ से दस लाख रुपये के बीच बताया गया है।

जान से मारने की धमकी दी

महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उनके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए उनकी इच्छा के विरुद्ध शरीर के निजी अंगों को छुआ। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा उनके घर आकर उन्हें या उनके परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग

गुड़िया देवी ने पिठोरिया थाना प्रभारी से लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लूटे गए आभूषणों एवं नकदी की बरामदगी तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने बच्चियों के साथ कथित हिंसक व्यवहार और अपने साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में भी उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *