उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोमवार सुबह एक घर में घुसकर जिम ट्रेनर ने एक व्यक्ति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर को स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया है। फिर बड़ा राज खुला।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे वसुंधरा की एक रिहायशी सोसायटी स्थित पहली मंजिल के फ्लैट में हुई। पीड़ित और उसकी पत्नी दोनों दिल्ली में केंद्र सरकार के विभाग में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं। उनका एक नाबालिग बच्चा भी है।
घटना के वक्त 32 वर्षीय महिला रोज की तरह जिम गई हुई थी। उसका पति घर पर अकेला था। इसी दौरान महिला का जिम ट्रेनर चुपचाप घर में दाखिल हुआ। पति पर चाकू से कई वार कर दिए। आरोपी की पहचान प्रताप सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी शामली, हाल निवासी वसुंधरा के रूप में हुई है।
वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जिम ट्रेनर (प्रताप सिंह) को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस के हवाले कर दिया।
इंदिरापुरम सर्किल के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसकी महिला से दोस्ती हो गई थी। वह महिला के पति को रास्ते से हटाकर उससे शादी करना चाहता था। आरोपी का यह भी दावा है कि इस साजिश में महिला भी शामिल थी।
पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए बुलाया है, हालांकि उसने आरोपी के इन तमाम दावों से साफ इनकार किया है।
इंदिरापुरम थाने के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि घायल पति के शरीर पर चाकू के 2-3 घाव आए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

