विवेक चौबे
गढ़वा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। पिछले साल की भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार मां सतबहिनी झरना तीर्थ विकास समिति ने एक बड़ा और व्यवस्थापक निर्णय लिया है। इसके तहत अब व्रतियों को घाट पर बैठने के लिए पहले से टोकन लेकर अपना स्थान सुरक्षित करना होगा।
सतबहिनी झरना तीर्थ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, खुले परिसर और नौ मंदिरों की श्रृंखला के कारण देशभर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यहाँ स्थानीय लोगों के अलावा देश के 10 अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। पिछले वर्ष यहां पांच लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी, और इस बार यह संख्या और अधिक होने की उम्मीद है।
समिति द्वारा तीनों छठ घाटों पर नंबर लिखने और हर बेदी की जगह को चिन्हित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। 31 अक्टूबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
आगामी 1 नवंबर से व्रतियों के नाम पर टोकन बांटने की प्रक्रिया शुरू होगी। एक छोटी सी सहयोग राशि के साथ व्रती का नाम व पता दर्ज कर उन्हें एक निश्चित नंबर की जगह आवंटित की जाएगी।
व्रतियों को केवल उसी निर्धारित स्थल पर अपना सूप और दउरा रखना होगा। बिना टोकन के अपनी मर्जी से घाट पर जगह नहीं ली जा सकेगी। मुख्य घाटों के अलावा झरना घाटी, नए तालाब के पास का मैदान और मेला परिसर में भी व्रती अपनी सुविधा के अनुसार स्थान चुन सकेंगे।
समिति के सचिव पं. मुरलीधर मिश्र ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय रहते समिति कार्यालय से संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित कर लें, ताकि पर्व के दौरान पूरी तरह शांति, व्यवस्था, स्वच्छता और अनुशासन बना रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

