Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के ऊपर तूफान ‘अर्नब’ बन गया है। इसके आज मध्य रात्रि तक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, 27 अक्टूबर को इसी क्षेत्र में यह एक ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है। इसका प्रभाव झारखंड में 27 अक्टूबर से दिखेगा। इसके कारण बारिश होने के साथ आंधी चलने की संभावना है। कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 अक्टूबर, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद 2 दिन इसमें 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। राज्य में 27 व 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 से 30 अक्टूबर तक राज्य में सभी जगह बारिश होगी। कई जगहों पर आंधी चलेगी। इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
यहो बारिश होगी
केंद्र के अनुसार 27 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 28 अक्टूबर को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
यहां बहुत भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

