पति विदेश गया कमाने, पत्‍नी ने प्रेमी को रात को बुलाया, ग्रामीणों ने कराई शादी, अब आया नया मोड़

बिहार देश
Spread the love

खगड़िया। पति कमाने विदेश गया था। महिला ने अपने प्रेमी को रात में ससुराल में बुलाया। इसकी भनक घरवाले सहित ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने रात में दोनों को पकड़ लिया। दोनों की मौके पर ही शादी करा दी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। यह मामला बिहार के खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड का है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी चार बच्चों का पिता और महिला दो बच्चों की मां है। दोनों को सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से प्यार हो गया। बातचीत का यह सिलसिला धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गया।

शादीशुदा और बच्चों के माता-पिता होने के बावजूद दोनों ने मिलने-मिलाने का सिलसिला जारी रखा। बताया जाता है कि युवक बीते 21 अक्‍टूबर को अपनी प्रेमिका (दो बच्चों की मां) से मिलने अलौली क्षेत्र में पहुंचा।

प्रेमी के पहुंचने की भनक उसके घर वालों को लग गई। इसकी जानकारी उन्‍होंने आसपास के लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ रंगे हाथों दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पकड़े जाने पर लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। पुरुष को जब लोग पीट रहे थे तब महिला उसका खूब बचाव कर रही थी। उससे लिपट गई थी।

ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की। विवाद बढ़ा। लोगों ने महिला से शादी करने के बारे में पूछा। महिला ने तुरंत कहा कि वह इससे शादी करेगी। उसके साथ जाएगी। खुद उसने अपना स‍िंदूर धोया।

इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने दोनों की मंदिर या स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करवा दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद महिला ने अलौली थाना में गांव के कुछ लोगों पर नामजद शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि पूर्व चले आ रहे जमीन विवाद और उसके परिवार को बदनाम करने की नियत से यह साजिश रची गई।

महिला का आरोप है कि आरोपितों ने जबरन उसकी मांग पर सिंदूर भरवाया। उसके पति को फोन कर भड़काने की कोशिश की, ताकि उसके वैवाहिक जीवन में दरार पैदा हो जाए और उसका घर उजड़ जाए।

हालांकि, इस मामले की सच्‍चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को उसके मूल ससुराल पहुंचा दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *