प्रेम विवाह करने के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, शव को नाले में फेंका, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

बेंगलुरु। बेंगलुरु के मगडी रोड थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शव घटना के तीन दिन बाद 13 अक्टूबर को एक नाले से प्लास्टिक बैग में मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय रुकसाना के रूप में हुई है, जो एक गारमेंट फैक्ट्री में दर्जी का काम करती थी। आरोपी पति का नाम मोहम्मद इफज़ान (22) है। वह कबाड़खाने में काम करता है। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी थे। बेंगलुरु के गोपालापुरा में किराए के मकान में रहते थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्यार हुआ था। उन्होंने दो साल पहले शादी की थी। इफज़ान को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि वह फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। उसका अवैध संबंध है।

इसी बात को लेकर 10 अक्टूबर को दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। विवाद के दौरान गुस्से में आकर इफज़ान ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने अपने कार्यस्थल से एक स्कूटर लिया। शव को एक बड़े प्लास्टिक बैग में भरा और नाले में फेंककर फरार हो गया।

13 अक्टूबर को एक स्थानीय निवासी ने नाले में प्लास्टिक बैग में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान गोपालापुरा के निवासियों ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस की एक महिला कई दिनों से दिखाई नहीं दे रही है।

सुराग मिलते ही पुलिस ने इफज़ान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। कहा कि उसने अपनी पत्नी को बिहार भेज दिया है। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *