- हथियार और पर्चे बरामद
गुमला। झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पिपल्फ्रंट लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जोनल कमांडर समेत संगठन के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और संगठन के पर्चे बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक को 22 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी अपने दस्ता सदस्यों के साथ कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगदा गांव के आसपास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बसिया (शिव शंकर मरांडी) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने ग्राम बोंगदा से PLFI के जोनल कमांडर सहित चार सदस्यों को धर दबोचा। गिरफ्तार उग्रवादियों में विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा (उम्र 28 वर्ष, पिता-सोमा कोंगाड़ी) – जोनल कमांडर, PLFI (निवासी: डाहू पुरना पानी, खूंटी)। अमर सुरीन (उम्र 34 वर्ष) – PLFI सदस्य (निवासी: टीटही, कामडारा, गुमला)। एतवा कोंगाड़ी उर्फ एतवा मास्टर (उम्र 38 वर्ष) – PLFI सदस्य (निवासी: सरिता, कामडारा, गुमला)। अर्पित तोपनो उर्फ बेंदा (उम्र 22 वर्ष) – PLFI सदस्य (निवासी: गड़केडा, बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम) शामिल हैं।
इन सभी उग्रवादियों का गुमला, सिमडेगा, खूंटी सहित अन्य जिलों में कई आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी के दौरान उग्रवादियों के पास से PLFI संगठन का प्रतिबंधित पर्चा, 6 देशी पिस्तौल, 1 पिस्तौल का मैगजीन, 2 देशी बंदूक, 1 देशी कट्टा, 1 विभिन्न बोर की गोली, 7 गोली का खोखा, 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

