- रांची और हजारीबाग में मनाया गया ‘पुलिस स्मृति दिवस‘
रांची/हजारीबाग। ‘पुलिस स्मृति दिवस’ (शहीद संस्मरण दिवस) पर रांची और हजारीबाग में : 21 अक्टूबर 2026 को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर देश एवं समाज की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। इस दौरान दोनों जिलों में शहीद स्मारकों पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
रांची के नवीन पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान रांची पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्या और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उनके त्वरित निदान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात), परिचारी प्रवर प्रथम व द्वितीय सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।
हजारीबाग में भी पुलिस प्रतिष्ठानों और पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग के डीआईजी अंजनी झा, हजारीबाग के एसपी अमन कुमार, बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार, पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर कुमार देवब्रत सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिले के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

