रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस चेकिंग से बचने के लिए एक मोटरसाइकिल सवार ने तेजी से गाड़ी भगा दी। उसका यह कदम बहुत भारी पड़ गया। त्रिशूल चौक पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना उस दौरान हुई जब पुलिस बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। जब पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, तब उसने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस से बचने के लिए अचानक बाइक को तेजी से मोड़ दिया।
इस अचानक हुए ड्रिफ्ट या टर्न की वजह से पीछे बैठी उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया। वह सीधे सड़क पर आ गिरी। इसके बाद भी बेरहम पति ने अपनी पत्नी की सुध लेने या उसे सुरक्षित देखने के बजाय गाड़ी नहीं रोकी और मौके से भाग निकला।
घटना का एक वीडियो मौके पर मौजूद एक राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी दौड़कर महिला की मदद के लिए पहुंचे।
अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। इसके बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की। उसे सकुशल घर भेज दिया।
ये है वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

