- दशकों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन
सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि (छठे दिन) पर पिठौरिया में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना और पारंपरिक ‘बेल वरण पूजा’ पूरी भव्यता और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही पंडालों में मां दुर्गा के आगमन की पारंपरिक रस्मों की शुरुआत हो गई है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
पिठोरिया दुर्गा पूजा समिति की यह परंपरा कई दशकों पुरानी है। पूर्वजों के समय से चली आ रही इस विरासत को इस वर्ष भी रविशंकर प्रसाद द्वारा आगे बढ़ाया गया।
पुरोहित धनंजय मणि मिश्रा एवं रामकृष्ण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ बेल वरण पूजा संपन्न कराई। पूजा समिति की ओर से पारंपरिक साज-सज्जा के साथ-साथ भव्य प्रकाश (लाइटिंग) व्यवस्था की गई थी, जिससे पंडाल की सुंदरता देखते ही बन रही थी।
पिठोरिया दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार केसरी ने बताया कि बेल वरण पूजा नवरात्र की सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक रस्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों से चली आ रही इस परंपरा को प्रत्येक वर्ष निभाना हमारी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमारी कोशिश है कि इस परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जाता रहे, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहें।
बेल वरण पूजा के अवसर पर पिठोरिया दुर्गा पूजा पंडाल में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से अनिल कुमार केसरी, भारत प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, रामनारायण प्रसाद, सतनारायण प्रसाद, रणधीर प्रसाद, रामानंद प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, रंजीत सोनी, रमेश सोनी, मुकेश सोनी, धनुषधारी प्रसाद, रमेश वर्मा, ज्योतिष प्रसाद, सुमित बर्मन, राधेश्याम सोनी, सचिन सोनी, अमित सोनी, रुपेश सोनी, प्रदीप प्रसाद, अनुज सोनी, वीरेंद्र प्रसाद, बंटी सोनी, आनंद सोनी (गोल्डी), आदर्श सोनी, कार्तिक सोनी, नैतिक, निखिल, सुधांशु नाथ मिश्रा, आनंद ठाकुर, जयनंदन ठाकुर, डब्बू जायसवाल, कालेश्वर कसेरा, पंकज कुमार साहू, विनोद प्रसाद, आदित्य साहू, आध्या सोनी, इसीका कुमारी एवं निखिल कुमार (छोटू) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

