ज्वेलरी दुकान में हुई भीषण डकैती की घटना का खुलासा, पांच गि‍रफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावा स्थित वैष्णवी ज्वेलरी दुकान में हुई भीषण डकैती की घटना का उद्भेदन करते हुए मुख्य सरगना समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए आभूषणों का एक बड़ा हिस्सा और घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं।

अज्ञात अपराधियों ने 25-26 सितंबर, 2026 की रात को हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर आभूषणों की डकैती की थी। इसके संबंध में चौपारण थाना कांड (संख्या 252/26) दर्ज किया गया था।

पुलिस ने धनबाद के हरिना कतरास स्थित ‘विजय ज्वेलर्स’ से लगभग 48.26 ग्राम सोना और करीब 4.051 किलोग्राम चांदी (अनुमानित मूल्य 16 लाख रुपये) बरामद की है। इसके अलावा एक देशी कट्टा, जिंदा गोली, चाकू, पेचकस, प्लास, 2 मोटरसाइकिल, 2 हेलमेट और 5 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहिउद्दीन अंसारी, सद्दाम अंसारी, सोबराती अंसारी, गुलजार अंसारी और शेख जमील के रूप में हुई है। ये सभी धनबाद, बोकारो और पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ये पहले भी झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों (हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, पुरुलिया आदि) में ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

आरोपी मोहिउद्दीन अंसारी वर्ष 2025 में गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र से जेल गया था और करीब एक महीने पहले ही छूटकर बाहर आया था।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *