महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर रांची के शहीद चौक पर ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने 14 अक्‍टूबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। दुर्गा पूजा से पूर्व महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की बढ़ी हुई दरों की घोषणा एवं भुगतान आदेश जारी नहीं होने के कारण केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में गहरा रोष व्याप्त है।

राज्य सचिव एमजेड खान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष केडी राय व्यथित, उपाध्यक्ष त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, सैयद अख्तर शाह, जयनारायण प्रसाद, जयराम प्रसाद, इसाक मिंज, हसीना ग्रेस तिग्गा तथा अनिल नवीन सहित कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।

धरना समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार की वित्त मंत्री को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द महंगाई भत्ते और राहत की घोषणा कर भुगतान का आदेश जारी करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 से रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते व राहत का बकाया अब तक जारी न किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *