पिठोरिया दुर्गा मंदिर में विवाह मंडप का शिलान्यास, पंडाल का भी उद्घाटन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पिठोरिया दुर्गा मंदिर परिसर में धार्मिक और सामाजिक उल्लास का एक अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विधिवत रूप से दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। मंदिर परिसर में विवाह मंडप के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

पिठोरिया दुर्गा मंदिर परिसर में विवाह मंडप के निर्माण की घोषणा से क्षेत्र के गरीब एवं असहाय परिवारों में काफी खुशी की लहर है। इस सौगात से अब स्थानीय लोगों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने इस नेक पहल के लिए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा) पिठोरिया दुर्गा मंदिर प्रांगण से एक विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 1100 महिलाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी, जहाँ विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और मां शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ।

पंडाल के पट खुलने और कलश स्थापना के साथ ही मंदिर प्रांगण में कई धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद/भंडारे का वितरण किया गया।

12 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीधाम वृंदावन से पधारे श्रद्धेय उत्कर्ष जी महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान करा रहे हैं।

सफल आयोजन में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार केसरी, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा कुमार महतो, महामंत्री भारत प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष शंकर महतो, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरी, पंचायत समिति सदस्य सह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रवण गोप, पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी सहित तमाम स्थानीय गणमान्य लोगों और युवाओं का अहम योगदान रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *