
कर्नाटक। बड़ी और दुखद खबर कर्नाटक के बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक से सामने आई है, जहां मनागुट्टी और हट्टारगी टोल गेट के पास दुर्गामाता दौड़ देवी के जुलूस में एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया, जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह दुर्घटना तब हुई, जब जुलूस बेलगावी जाने के बाद वापस हुंच्यनाट्टी गांव लौट रहा था। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जुलूस को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान प्रकाश, महेश और ज्ञानेश्वरी के रूप में हुई है।
घायलों को इलाज के लिए बेलगावी जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह मामला यमकनमराड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।
दूसरी घटना में बस ड्राइवर की मौत
एक अन्य घटना में, कर्नाटक के बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक में संकेश्र्वर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक सरकारी बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें बस ड्राइवर की मौत हो गई और 12 यात्री घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, जब कर्नाटक राज्य परिवहन की बस गंगावती से बेलगावी होते हुए कोल्हापुर के अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। इस जोरदार टक्कर में बस ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आपातकालीन कर्मियों ने घायल हुए 12 यात्रियों को इलाज के लिए संकेश्र्वर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

