भारतीय सेना के दो दिवसीय आयोजन में पूर्व सैनिक कल्याण एवं युवाओं से जुड़ाव पर विशेष बल

झारखंड
Spread the love

देवघर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देवघर में आयोजित शौर्य संपर्क मेले के दूसरे एवं समापन दिवस पर मेले का 10 अक्‍टूबर को दौरा किया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित रहे।

भारतीय सेना के ट्रिनिटी एरिया के तत्वावधान में झारखंड एवं बिहार सब एरिया द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय मेले में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके आश्रितों, युवाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन ने पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों के कल्याण के प्रति भारतीय सेना की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। पूर्व सैनिकों, लाभार्थियों एवं अन्य उपस्थित लोगों से संवाद किया। उपराष्ट्रपति और राज्यपाल की उपस्थिति ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को निरंतर सहयोग और सहायता प्रदान करने के महत्व को उजागर किया।

मेले में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों और स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आयोजन ने कल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने, आवश्यक मार्गदर्शन लेने तथा सशस्त्र बलों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी हासिल करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया।

चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर कार्यक्रम के प्रमुख अंग रहे। विभिन्न रिकॉर्ड कार्यालयों तथा प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन), प्रयागराज के प्रतिनिधियों ने पेंशन संबंधी सहायता उपलब्ध कराई। पूर्व सैनिकों को पुनर्वास एवं पुनर्नियोजन संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

लघु शस्त्रों के प्रदर्शन तथा सैन्य बैंड की प्रस्तुति ने आगंतुकों को सैन्य सेवा एवं परंपराओं से परिचित कराया। युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती और एनसीसी में प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई, जिससे उन्हें देशसेवा के विभिन्न अवसरों को समझने में सहायता मिली।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *