क्रिकेट की तरह पैसा और संसाधन होने पर फुटबॉल में भी दिखेगा जलवा : वाइचुंग भूटिया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

कुमार राजेश

रांची। क्रिकेट की तरह पैसा और संसाधन होने पर फुटबॉल में भी खिलाड़ियों का जलवा दिखेगा। उक्त बातें भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचुंग भूटिया ने कही। वह 10 अक्टूबर को रांची में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भारत 24 से बातचीत की।

श्री भूटिया ने कहा कि क्रिकेट और बीसीसीआई को बहुत बड़ा सपोर्ट मिल रहा है। उनके पास टैलेंट के साथ-साथ संसाधन, संरचना और पैसा भी है। इसके कारण क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है। आज भारत में 10 में से 8 बच्चे क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

श्री भुटिया ने कहा कि हॉकी और फुटबॉल में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। क्रिकेट की तरह यहां भी पैसा, संसाधन के साथ संरचना मिले तो इस खेल में भी खिलाड़ि‍यों का जलवा देखने को मिलेगा।

श्री भूटिया ने कहा कि बाहर से कोच या प्रशिक्षक लाने में कोई दिक्कत नहीं है। ब्राजील जैसे देश में भी फुटबॉल टीम के लिए बाहर से ही प्रशिक्षक या कोच लाए गए हैं। हालांकि प्रशिक्षक या कोच को लाते समय उनकी क्वालिटी, प्रतिभा, खेल के प्रति समर्पण का देखना जरूरी है। इसकी स्क्रुटनी भी होनी चाहिए।

श्री भूटिया ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए अकादमी की बहुत जरूरत है। झारखंड में फुटबॉल की बहुत संभावना है। यहां लड़कियां फुटबॉल में बेहतर कर रही है। सभी को मिलकर उनका सपोर्ट करना चाहिए। सपोर्ट करने से ही टैलेंट को बढ़ावा मिलेगा। युवा भी यहां बेहतर कर सकते हैं। उनके लिए अच्छे कोच और प्रशिक्षण की जरूरत है।

श्री भूटिया ने कहा कि देश में इंडियन सुपर लीग और आई लीग लंबे समय के लिए होना चाहिए। इस लीग में अधिक से अधिक क्लब और टीम को शामिल किया जाना चाहिए। इससे प्रतिभा को निखारने में बहुत मदद मिलेगी।

श्री भूटिया ने यह भी कहा कि खेल फेडरेशन में बदलाव की बहुत जरूरत है। यहां फेडरेशन में ऐसे लोग बैठे हैं, जिन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए। उन्हें खेल की तरक्की या प्रतिभा को निखारने से कोई मतलब नहीं होता है। माइंडसेट चेंज की बहुत जरूरत है। माइंडसेट चेंज किए बिना या फेडरेशन में बदलाव किए बिना प्रतिभा को निखारना मुश्किल है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *