बीआईटी मेसरा के दीक्षांत समारोह में 2,984 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

झारखंड
Spread the love

  • विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं की कुशल पीढ़ी की जरूरत है: डॉ मोहंती

रांची। बीआईटी, मेसरा ने अपना 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्‍टूबर को आयोजित किया। वर्ष 1955 में शुरू हुई इस संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और राष्ट्र-निर्माण की सात दशकों की विरासत में यह एक और नया अध्याय है। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट और डिप्लोमा के 2,984 विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि और गणमान्य: इस समारोह में भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ बीआईटी मेसरा के चांसलर सीके बिरला और वाइस चांसलर प्रो इंद्रनील मन्ना भी मौजूद रहे।

दीक्षांत समारोह में 2,984 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें 113 पीएचडी शोधार्थी, 691 स्नातकोत्तर, 2,004 स्नातक और 176 डिप्लोमा प्राप्तकर्ता शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी दिए गए।

चांसलर सीके बिरला ने विद्यार्थियों से कहा कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष नवाचार जैसी बदलती दुनिया में अपनी डिग्री के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझें। निरंतर सीखते हुए ईमानदारी से राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

मुख्य अतिथि डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने कहा कि भारत तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी क्षमताओं, अनुसंधान और युवाओं की एक कुशल पीढ़ी की आवश्यकता है।

वाइस चांसलर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच विकसित करने और समस्याओं का समाधान ढूंढने की क्षमता तैयार करता है, ताकि वे देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *