
- देवघर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन
संजय यादव
देवघर। देवघर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें भाग लेने के लिए बतौर मुख्य अतिथि देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल संतोष गंगवार देवीपुर एम्स पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।
मौके पर उप राष्ट्रपति ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया। मानव सेवा को सर्वोच्चता प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एम्स देवघर जनजातीय और ग्रामीण समुदायों के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का प्रतीक है।
उपराष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि स्नातक होने वाले 173 विद्यार्थियों में से 132 छात्राएं थीं। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण से आगे बढ़कर महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में देश की प्रगति को दर्शाता है। साथ ही, यह महिलाओं को अपनी क्षमताओं को साकार करने में सक्षम बनाने में शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका को भी रेखांकित करता है।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चिकित्सा का क्षेत्र केवल ज्ञान और कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मानवीय संवेदना, नैतिकता और सेवा-भाव की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। चिकित्सक का दायित्व केवल बीमारी का उपचार करना नहीं, बल्कि मरीज के मन में विश्वास और आशा जगाना भी है। उन्होंने युवा चिकित्सकों से अपने पेशेवर जीवन में करुणा, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों को सदैव प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस दौरान गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी, देवघर विधायक सुरेश पासवान, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार भी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

