सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘सुकून 2026’ का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में विवि के मेंटल हेल्थ क्लब ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ‘सुकून 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान श्रीमती तनुश्री सेनगुप्ता ने “करियर तनाव का प्रबंधन : स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही दिशा की तलाश” विषय पर उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकगणों को संबोधित किया।

कॉलेज जीवन में करियर से जुड़े तनाव की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भविष्य को लेकर अनिश्चितता, अपेक्षाओं का दबाव, साथियों से तुलना और सामाजिक दबाव विद्यार्थियों की सोच, निर्णय लेने की क्षमता एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

श्रीमती सेनगुप्‍ता ने तनाव मूल्यांकन सिद्धांत और सामाजिक तुलना सिद्धांत के बारे में बताते हुए समझाया कि किसी परिस्थिति को देखने का हमारा नजरिया और दूसरों से अपनी तुलना करने की आदत हमारे भावनात्मक स्वास्थ्य तथा करियर संबंधी निर्णयों को प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को उन्होंने अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तिगत विशेषताओं को पहचानने तथा उनके अनुरूप करियर के विकल्प तलाशने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है। इसके साथ ही, उन्होंने तेजी से बदलती दुनिया में करियर की सही दिशा चुनने, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, प्रेरित रहने और तनाव से निपटने में सहयोगपूर्ण संबंधों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान करियर से जुड़े तनाव को प्रबंधित करने और उससे निपटने के उपायों पर मानसिक तनाव एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नाटक और तनावमुक्त जीवन को बढ़ावा देने के लिए मंडला आर्ट गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर संबंधी तनाव को समझने एवं अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक, आत्मविश्वासपूर्ण और स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर विवि के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रियंका पांडेय ने किया। आयोजन में डॉ. नेहा नूपुर, सुश्री अनुषा लाल, श्रीमती अंजना सिंह, डॉ. मुकेश सिंह और डॉ. गगनदीप चड्ढा ने योगदान दिया।

विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *