कल लोहरदगा में चार घंटे नहीं रहेगी बिजली, निपटा लें जरूरी काम

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। बिजली विभाग की ओर से दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 10 अक्टूबर, 2026 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसको लेकर बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अजू कच्छप ने आवश्यक सूचना जारी की है।

जारी सूचना के अनुसार, शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पतरा टोली, कचहरी, सिविल कोर्ट, उपायुक्त कार्यालय एवं आवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आवास, ब्लॉक मोड़, न्यू रोड, पावरगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। बिजली कटौती के दौरान सहयोग करें। मरम्मत कार्य का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *