झारखंड में 200 जरूरतमंद बच्चों की कलेफ्ट सर्जरी कराएगी CMPDI

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • स्माइल ट्रेन इंडिया के साथ एमओए पर हस्ताक्षर किया कंपनी ने

रांची। सीएमपीडीआई (CMPDI) कटे-फटे होंठ या तालू (क्लेफ्ट) की समस्या से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों के लिए बेहतर शारीरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उनके जीवन की गुणवत्ता को उत्तम बनाएगी। इसके लिए रांची स्थित सीएमपीडीआई मुख्यालय में स्माइल ट्रेन इंडिया के साथ 9 अक्‍टूबर को एक एमओए पर हस्ताक्षर किया गया।

सीएमपीडीआई ‘हेल्दी स्माइल्स, हेल्दीयर टुमारो: झारखंड में 200 जरूरतमंद बच्चों के लिए क्लेफ्ट रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी’ नाम के इस परियोजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सीएसआर निधि से सहायता प्रदान करेगी।

सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसआर) संजय कडम्बार और स्माइल ट्रेन इंडिया, नई दिल्ली की कम्युनिकेशंस एवं बिजनेस डेवलपमेंट हेड सुश्री अंजलि कटोच ने इस एमओए पर हस्ताक्षर किया।

इस पहल का उद्देश्य झारखंड में सीएमपीडीआईएल के कमांड एरिया में निवास करने वाले कटे/फटे होंठ अथवा तालु की समस्या से जूझ रहे 200 जरूरतमंद/पीड़ित बच्चों की मदद करना है।

इन बच्चों की सर्जरी रांची में ‘स्माइल ट्रेन इंडिया’ के नामित एवं मान्यता प्राप्त सहयोगी संस्थान के माध्यम से की जाएगी। लाभार्थियों को इलाज और देखभाल की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी।

इस परियोजना में सर्जरी से पहले की सलाह और जांच, सर्जरी की प्रक्रिया, अस्पताल में भर्ती होना, सर्जरी के बाद की देखभाल, दवाएं और तत्पश्चात् (फालो-अप) सहायता शामिल होगी।

योग्य लाभार्थियों की पहचान करने और उपलब्ध क्लेफ्ट केयर सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। ‘स्माइल ट्रेन इंडिया’ एमओए की शर्तों के अनुसार प्रोजेक्ट को लागू करने का कार्य संभालेगी, जिसमें लाभार्थियों की मदद, इलाज की व्यवस्था, डाक्यूमेंटेशन एवं रिपोर्टिंग शामिल है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *