राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कर्मियों को मिला सम्मान

झारखंड
Spread the love

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। समाहरणालय सभागार में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह–2026 का समापन समारोह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोषण जागरुकता, कुपोषण की रोकथाम और जनभागीदारी में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

जन आंदोलन डैशबोर्ड पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं और स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों से जुड़ी कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सहायिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

अपने-अपने क्षेत्रों में गतिविधियों के प्रभावी संचालन, अनुश्रवण और समन्वय में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं के प्रयासों को सराहा गया।

पोषण माह के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, गर्भवती व धात्री महिलाओं के संतुलित आहार और स्थानीय पौष्टिक भोजन के महत्व पर विभिन्न गतिविधियां चलाई गईं।

समारोह के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में एडीएफ ऋषिकेश रंजन, पोषण अभियान की नोडल अधिकारी राना तबस्सुम, सामर अभियान के फील्ड मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा और एवीए के दीपक पाठक का विशेष योगदान एवं समन्वय रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *