
- बिशुनपुरा में शांति समिति की बैठक
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी खगेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अवैध महुआ शराब बेचने वालों, अश्लील गाने बजाने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूजा समिति के सदस्यों द्वारा गांवों में अवैध शराब की बिक्री और नशे में उपद्रव की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाने का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी।
पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली के तारों की जांच करने, अग्निशमन के उपाय रखने और निर्धारित मार्ग से ही प्रतिमा विसर्जन करने के निर्देश दिए गए। सभी पूजा समितियों को अपने स्वयंसेवकों की सूची थाने में जमा करने को कहा गया है।
बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता द्वारा महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने पर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया।
अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
बैठक में विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि अवध बिहारी गुप्ता, उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, बलराम पासवान, भुवनेश्वर राम, अशोक पासवान, मुन्ना अंसारी, जितेंद्र दीक्षित, लतीफ अंसारी और भरदुल चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

