
पुरी। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के मलावटना गांव में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सोते समय अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला मनोरमा को हिरासत में ले लिया है। इस वारदात में उसके दोनों बच्चों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
मृतक की पहचान निरंजन साहू के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने उसका शव घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी।
प्राथमिक जांच के अनुसार, बुधवार देर रात निरंजन शराब के नशे में घर लौटा और सो गया। आरोपी पत्नी मनोरमा ने पुलिस को बताया कि जब उसका पति गहरी नींद में था, तब उसने अपने पैरों से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पत्नी का ये दावा
पुलिस पूछताछ के दौरान मनोरमा ने दावा किया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में अक्सर उसके साथ और बच्चों के साथ मारपीट करता था। उसने आरोप लगाया कि यह घरेलू हिंसा पिछले 10 से 15 सालों से लगातार चल रही थी।
मनोरमा ने यह भी बताया कि वह अपने दोनों बच्चों का भरण-पोषण करने के लिए एक होटल में बर्तन धोने का काम करती है। उसने दावा किया कि उसने पहले भी निरंजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे जेल भी भेजा गया था। वह तीन महीने बाद जमानत पर छूटकर बाहर आ गया था।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के मुताबिक, मनोरमा ने यह भी दावा किया कि इस हत्या में उसके बेटे और नाबालिग बेटी ने भी उसकी मदद की थी। हालांकि, पुलिस अभी बच्चों की संलिप्तता और उनकी अलग-अलग भूमिकाओं की पुष्टि के लिए गहन जांच कर रही है।
वैज्ञानिक टीम बुलाया
सूचना मिलते ही आअली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए एक वैज्ञानिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के सटीक कारणों और घर के अंदर घटी पूरी घटना के क्रम को खंगालने में जुटी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

