नाना पाटेकर ने वर्षों पहले अपनी आखिरी संपत्ति का किया था खुलासा, जानें उसके बारे में

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (75) का गुरुवार तड़के गोवा के डोना पाऊल स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वरिष्ठ डॉक्टर शेखर सालकर के अनुसार, सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

नाना पाटेकर अपनी बेबाकी और सादगी के लिए हमेशा जाने जाते थे। सितंबर 2023 में फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मौत और अंतिम संस्कार को लेकर एक ऐसी बात कही थी, जो आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

इंटरव्यू में नाना ने बेहद बेबाक अंदाज में कहा था कि उन्हें पता है कि एक दिन सबको जाना है। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए 12 मन सूखी लकड़ी पहले ही अलग रखवा ली है। यही मेरी आखिरी संपत्ति है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, “मैंने अपनी 12 मन लकड़ियां रखी हुई हैं। वो सूखी हैं। उसी में मुझे जलाना, गीली लकड़ी मत इस्तेमाल करना।”

नाना पाटेकर ने गीली लकड़ी का इस्तेमाल न करने की बड़ी ही दिलचस्प वजह बताई थी। उनका कहना था कि गीली लकड़ी से धुआं होगा, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ जाएंगे।

इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था, “फिर आंख से पानी आएगा… ऐसे में मरते वक्त गलतफहमी होगी कि मेरे लिए रो रहे हैं। कम से कम मरते वक्त गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।”

नाना पाटेकर का यह अंदाज और जीवन को लेकर उनका यह फकीराना नजरिया हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *