
रांची। सीसीएल की अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह को झारखंड आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाबली एंटरटेनमेंट एवं ईस्ट जोन टैलेंट शो के आयोजक और निर्देशक ने प्रदान किया।
समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल पांच विशिष्ट व्यक्तियों एवं संस्थाओं को यह सम्मान दिया गया। अर्पिता महिला मंडल को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं जरूरतमंदों के सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
मंडल द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, स्कूल जाने वाली बालिकाओं एवं दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं को साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट, गर्मी में कूलर तथा छोटे विक्रेताओं को ठेले उपलब्ध कराए गए हैं।
महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण एवं प्रमाण-पत्र के बाद सिलाई मशीनें और मासिक धर्म स्वच्छता के लिए वेंडिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि यह सम्मान मंडल की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। महिला एवं जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्षा श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती रीता तिवारी सहित अर्पिता महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

