सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर फिर गूंजेगी किलकारी, जानें कब हुआ था पहला बच्‍चा

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर जल्द ही एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। इस स्टार कपल ने 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को अपने दूसरे बच्चे के आगमन की खुशखबरी दी।

कियारा और सिद्धार्थ ने साझा की गई पोस्ट में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, “भगवान के सबसे बड़े उपहार से एक बार फिर आशीर्वाद मिला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।”

मिल रही हैं बधाइयां

दंपति की इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और बॉलीवुड हस्तियों की ओर से बधाई संदेशों का तांता लग गया। सिद्धार्थ के मेंटॉर और जाने-माने निर्देशक करण जौहर ने सबसे पहले बधाई देते हुए लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “लव लव यू।”

इसके अलावा अभिनेत्री अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर और मशहूर फै़शन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

2023 में हुई थी शादी

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ और कियारा फरवरी 2023 में राजस्थान में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद साल 2025 में दोनों ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक नन्हीं बेटी का स्वागत किया था।

यह जोड़ी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती है। खास मौकों को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी शर्तों पर साझा करती है। इस नई खुशखबरी के बाद दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने के इस खूबसूरत अहसास को जीने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *