गिरिडीह। सुजाता कुमारी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नेट और जेआरएफ अवार्ड से सम्मानित किया है। उसे हिंदी विषय पर इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वह विनोवा भावे विश्वविद्यालय में शोधकार्य कर रही है। वह जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत बदडीहा 2 निवासी शिक्षक जयकुमार मिश्र की पुत्री है।
इस बाबत सुजाता ने कहा कि पिता, पति मुकेश कुमार मिश्र और शिक्षकों के सान्निध्य, मार्गदर्शन में सफलता मिली है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविद, जन संगठन, राजनीतिक दल के लोगों ने उसे बधाई दी। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


