
रांची। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के 13 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इसके अलावा सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों का तबादला भी कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने 7 अक्टूबर, 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रमुख पदस्थापन और तबादले
श्रीमती मेनका (संयुक्त सचिव, कल्याण विभाग) को संयुक्त निर्वाचन आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
हरिवंश पंडित (संयुक्त सचिव, श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग) को निदेशक (प्रशासन), बिरसा कृषि विश्वविद्यालय बनाया गया है।
दिनेश कुमार रंजन (संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) को संयुक्त सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के पद पर भेजा गया है।
मनीष कुमार (संयुक्त सचिव, कार्मिक विभाग) को संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
महेंद्र कुमार (संयुक्त सचिव, कार्मिक विभाग) को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया गया है।
मो० मुमताज अंसारी (संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग) को संयुक्त सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अजय कुमार तिर्की (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को उप सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
आलोक कुमार (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजीव कुमार लाल (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को सचिव, राज्य सूचना आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है।
धीरज प्रकाश (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अवर सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग बनाया गया है।
श्रीमती मनीषा वत्स (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अवर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पद पर भेजा गया है।
बिपिन कुमार दुबे (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अवर सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग नियुक्त किया गया है।
विनय प्रकाश तिग्गा (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अवर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
झारखंड सचिवालय सेवा
बिरसा मुंडा बोयपाई : झारखंड राज्य सूचना आयोग से स्थानांतरित कर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में पदस्थापित किए गए हैं।
अनुज कुमार रजक : झारखंड राज्य सूचना आयोग से स्थानांतरित कर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (निगरानी) में पदस्थापित किए गए हैं।
चन्दन कुमार : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (निगरानी) से स्थानांतरित कर झारखंड राज्य सूचना आयोग में पदस्थापित किए गए हैं।
जयकान्त प्रसाद : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से स्थानांतरित कर झारखंड राज्य सूचना आयोग में पदस्थापित किए गए हैं।
सुदेश कुमार वर्मा : झारखंड राज्य सूचना आयोग से स्थानांतरित करते हुए वाणिज्यकर विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

