
रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘कैरेक्टर डिजाइन कार्यशाला’ का आयोजन 7 अक्टूबर को किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को कैरेक्टर निर्माण, दृश्य कथाकथन और रचनात्मक डिजाइन से परिचित कराना था।
कार्यशाला का संचालन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के पूर्व छात्र और विजुअल कम्युनिकेशन विशेषज्ञ गुरुशरण भामरा ने किया। 15 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले श्री भामरा ने विद्यार्थियों को डिजाइन थिंकिंग और कहानी कहने की कला की बारीकियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्वयं अपने पसंदीदा कैरेक्टर डिजाइन किए, उनके व्यक्तित्व, भाव-भंगिमा और बॉडी लैंग्वेज को समझा एवं उनके इर्द-गिर्द कहानियाँ विकसित कीं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को एनिमेशन, मोशन डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन और फिल्म व विजुअल कम्युनिकेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला छात्रों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समस्या-समाधान की क्षमता को निखारने में सहायक होती हैं। यह आयोजन रचनात्मकता, व्यावहारिक अधिगम और करियर मार्गदर्शन का एक अनूठा माध्यम साबित हुआ।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

