सुप्रीम कोर्ट में 3 नए न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण, जानें जजों की संख्या

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के तीन नए जजों को पद की शपथ दिलाई। नए नियुक्त जजों में गुजरात हाईकोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। कॉलेजियम द्वारा 28 सितंबर को की गई सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

  • जस्टिस सुनीता अग्रवाल: 29 अप्रैल 2031 को सेवानिवृत्त होंगी।
  • जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय: 15 जून 2030 को सेवानिवृत्त होंगे।
  • जस्टिस अपरेश कुमार सिंह: 6 जुलाई 2030 तक सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगे।

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने यहां के मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने भोपाल स्थित लोकभवन में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप

https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d4743

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *