एनएचएम और पिरामल फाउंडेशन के बीच एमओयू, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच मंगलवार को तीन वर्षीय गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम अभियान निदेशक के कक्ष में आयोजित किया गया।

एमओयू पर एनएचएम झारखंड की ओर से स्वास्थ्य निदेशक डॉ. प्रभात कुमार और पिरामल फाउंडेशन की ओर से सीएक्‍सओ अक्षत शुक्ला ने हस्ताक्षर किए।

इस तीन वर्षीय समझौते के तहत पिरामल फाउंडेशन एनएचएम को मातृ स्वास्थ्य एवं मातृत्व सुरक्षा और बाल स्वास्थ्य, प्रोक्योरमेंट, वित्त, सप्लाई चेन मैनेजमेंट एवं मानव संसाधन, संक्रामक रोग नियंत्रण: ट्यूबरकुलोसिस, कालाजार, फाइलेरिया और मलेरिया जैसे कार्यक्रमों में विशेष सहयोग मिलेगा।

11 जिलों में मिलेगी रफ्तार

तकनीकी सहायता के अलावा, पिरामल फाउंडेशन राज्य के लक्षित 11 जिलों में फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन को मजबूत करेगा। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस और सहिया दीदियों के माध्यम से संचालित होने वाली आउटरीच गतिविधियों में सहयोग दिया जाएगा। यह समझौता तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

एमओयू हस्तांतरण के दौरान एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, प्रशासी पदाधिकारी केवल कृष्ण अग्रवाल, निदेशक (वित्त) गुफरान अहमद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं, पिरामल फाउंडेशन की ओर से झारखंड राज्य प्रतिनिधि एवं टीम लीड नीरज कुमार, प्रोग्राम डायरेक्टर्स और सीनियर प्रोग्राम मैनेजर्स उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *