विशेष अभियान 6.0 के तहत सीसीएल में ई-कचरा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण में ‘विशेष अभियान 6.0’ के अंतर्गत ई-कचरा प्रबंधन: प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने स्वयं ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी और निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा सहित मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने ई-कचरा जमा कर इस पर्यावरणीय पहल में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग द्वारा निर्मित ‘सीसीएल के ताऊ’ के एआई अवतार का अनावरण किया। यह एआई अवतार कंपनी की विभिन्न पहलों और गतिविधियों की जानकारी को सरल और रोचक तरीके से लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ई-कचरे के उचित संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह पहल सीसीएल की स्वच्छ, स्वस्थ और सतत कार्यस्थल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया सेल्फी स्टैंड भी कर्मचारियों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *