Jharkhand Weather : कल इन जिलों में चलेगी आंधी, होगी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज कल से बदलने वाला है। राज्‍य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आंधी चलने के साथ वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 अक्‍टूबर, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 5 से 9 अक्‍टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 5 से 8 अक्‍टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 5 अक्‍टूबर को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा जिले में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है।

केंद्र के अनुसार 6 से 8 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *